फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप बेअसर, तीखे रहे ठंड के तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को भी सर्दी के तेवर तीखे रहे। सुबह से आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर बाद करीब पौने एक बजे कोहरे की चादर को चीरकर सूरज की किरणें आसमान में बिखरीं, तो लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। शाम को धूप के जाते ही फिर से लोग ठंड और गलन का सामना करने को मजबूर हो गए। हालांकि हवाएं न चलने से लोगों को शीत लहर से थोड़ी निजात जरूर मिली, लेकिन गलन में कमी नहीं आई है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने से बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने से राहत मिली है, लेकिन दफ्तरों में कामकाज धीमा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को कुछ घंटों के लिए धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी होने से तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ जेपी गुप्ता के मुताबिक गुरुवार को जिस तरह धूप निकली है। उसी तरह शुक्रवार को भी कुछ घंटों के लिए देर से धूप खिलेगी। इसके बावजूद कड़ाके की ठंड में कमी आने के आसार नहीं है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अब धूप निकलने से बर्फ पिघलेगी, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी। खासकर हवाएं चलने पर शीतलहर का प्रकोप फिर से झेलना पड़ सकता है। सरकारी दफ्तरों में गुरुवार को कामकाज के साथ ही कर्मचारी हीटर पर हाथ सेंकते देखे गए। इससे दफ्तरों में कामकाज की गति धीमी रही।
पिछले सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
19 दिसंबर 15.0 7.0
18 दिसंबर 14.0 6.0
17 दिसंबर 15.0 9.0
16 दिसंबर 15.5 7.0
15 दिसंबर 16.3 8.4
14 दिसंबर 17.2 9.2
13 दिसंबर 18.4 10.3
बॉर्डर इलाके में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग पर नहीं जले अलाव
तिकुनिया। भारत नेपाल सीमा पर मंडी तिकुनिया में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गुरुवार को कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पहले तहसील प्रशासन अलाव जलवाकर लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास करता रहा है, लेकिन इस बार सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव नहीं जले हैं। तहसीलदार धर्मेंद्र नाथ पांडे का कहना है कि लेखपालों के हड़ताल होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है फिलहाल हल्का कानूनगो अनिल कुमार शुक्ला को इस काम में लगाया गया है जल्दी ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें