फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो लोगों के चेहरे पर लौट आई रंगत

विज्ञापन
मझगईं में सुबह के समय आसमान में छाया कोहरा। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं की वजह से सुबह जहां लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए वहीं दस बजे के बाद जब धूप खिलकर निकली तो मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों के चेहरे पर रंगत लौट आई। बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल भी घिरे दिखाई दिए, लेकिन सुबह करीब दस बजे कोहरा और बादल छंट गए और गुनगुनी धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को दिन भर अच्छी धूप रही। लोगों ने जमकर धूप का आनंद लिया। धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। कई दिनों बाद लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। हालांकि शाम को फिर सर्दी बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। जिला अस्पताल में दोपहर को तमाम तीमारदारों के साथ मरीजों को भी गुनगुनी धूप का मजा लेते देखा गया।
कोहरे में लिपटा रहा तराई का इलाका
मझगईं। मकर संक्रांति के दूसरे दिन शुक्रवार को भी तराई का इलाका कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते वाहन रेंगकर निकले। साथ ही शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहा। एक हफ्ते से इलाके में पड़ रहे कोहरे से लोगों को मकर संक्रांति के बाद निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार को भी कोहरे से राहत नहीं मिली। दोपहर थोड़ी देर के लिए खिली धूप से भी लोगों को ठंड के प्रकोप से राहत नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों के बाद निकली धूप से लोगों को मिली राहत
बिजुआ। शुक्रवार को सुबह मौसम ठंडा था, लेकिन दस बजते बजते धूप निकल आई, शाम तक निकली धूप से पारा कुछ संभल गया। लोगों को ठंड से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें