मौसम वैज्ञानिक भी हैरान
मौसम के इस बदलाव पर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सेवानिवृत्त उपनिदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि मौसम का यह रंग आश्चर्यजनक नहीं है। होली के पहले तक हल्की ठंड रहती है लेकिन जिस ढंग से कोहरा छा रहा है, वह आश्चर्यजनक है। दिन और रात के तापमान में दूने से अधिक का अंतर परेशानी में डालने वाला है। डॉक्टर भी ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा तराई इलाका
फरवरी के आखिरी दिन तराई इलाके में सुबह घना कोहरा छाया रहा। चार दिन पहले जहां भीषण कोहरा सुबह दस बजे तक पड़ा था। वहीं मंगलवार की सुबह फिर एक बार तराई इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दिन में गर्मी पड़ने और सुबह शाम और रात में अधिक ठंड पड़ने से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।