लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी मूडा सवारान क्षेत्र के गांव खड़रहिया में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में लेखपाल के सामने एक बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद के चलते 15 दिन पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज हुई थी।
एक पक्ष ने तहसील प्रशासन और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर भूमि की नपाई की मांग की थी। सोमवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल जैनेंद्र कुमार जगह की नपाई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के जयपाल, सोनेलाल, हरिश्चंद्र, पवन, त्रिभुवन आदि ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने दूसरे पक्ष के श्यामलाल की पत्नी रामवती (70) और उसकी बहू को पीट दिया।