फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: लखीमपुर में दिखा मोचा साइक्लोन का असर, हल्की बारिश से बदला मौसम; अगले दो दिन आंधी के आसार

Mon, 15 May 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बंगाल की खाड़ी में उठे मोचा साइक्लोन का असर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला समेत कई जिलों में पड़ सकता है। सोमवार को लखीमपुर जिले में हल्की बारिश भी हुई। 
विज्ञापन
हल्की बारिश से बदला मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने कुछ समय के लिए गर्मी से लोगों को राहत जरूर दी लेकिन बाद में निकली धूप से गर्मी में और इजाफा हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए मोचा साइक्लोन का आंशिक असर जिले में पड़ सकता है। इससे आने वाले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह मौसम साफ था। 10 बजे के बाद अचानक बादल छाने लगे और करीब 11 बजे हल्की बारिश हुई। बारिश होने से कुछ समय के लिए तो मौसम में तरावट आई लेकिन इसके बाद सूरज की तेज तपिश और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। तापमान गिरने की बजाय और बढ़ गया। गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

इन क्षेत्रों में हुई बारिश 

जिले के बिजुआ, पलिया, गोला, बांकेगंज लखीमपुर समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हुई लेकिन यह बारिश कुछ ही देर के लिए रही। बाद में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली, इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। कुछ दिन पहले हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी लेकिन इसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

आने वाले दो दिनों में आंधी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक एवं मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठे मोचा साइक्लोन का असर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला समेत कई जिलों में पड़ सकता है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी और आने वाले एक दो दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आंधी आने की भी संभावना है। आंधी और बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें