फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धान के खेतों में जलभराव से किसानों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
खेतों में कपड़े उतार कर प्रदर्शन करते किसान।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। धान की खड़ी फसल में जलभराव होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को सिधौना के किसानों ने खेतों में भरे पानी में कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे जलसमाधि लेने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि बरसात का पानी पहले जौरहा नदी में चला जाता था, लेकिन पड़ोसी ग्राम पंचायत मूर्तिहा के प्रधान हरपाल सिंह ने मिट्टी डालकर पानी का रास्ता बंद कर दिया। इससे करीब सौ एकड़ धान की फसल में जलभराव हो गया। किसानों ने बताया कि उनकी पकी हुई फसल खेतों में खड़ी है, लेकिन पानी भरे होने से कटाई संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में उनकी मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विधायक और एसडीएम से शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। करीब 50 किसानों के खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। मजबूर होकर उन्होंने खेतों में उतरकर विरोध जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से जलसमाधि लेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों के लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है। वह खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें