फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में बढ़ने लगा पानी, लोगों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
तिकुनिया मुहाना नदी का बारिश के चलते बढाजल स्तर
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे से दो किलोमीटर की दूरी पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसके चलते ग्रामीणों में भू कटान की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ रही हैं। मोहाना नदी में नेपाल की दो अन्य बड़ी नदियों कैलाली और पथरहिया का पानी आता है। बारिश में इन नदियों का पानी आने से मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के बीच बहने वाली मोहाना नदी में बारिश के चलते बाढ़ आ जाने से नदी किनारे के गांव रननगर, सूरत नगर, टांडा, रामनगर मुजहा, जनकपुर, कौड़ियाला, नया पिंड के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। ग्राम पंचायत सूरतनगर के प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, कटान की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन यदि इसी तरह बारिश होती रही और जलस्तर अधिक बढ़ा तो कटान शुरू हो जाएगा। फिलहाल किसानों में नदी का जलस्तर बढ़ने से चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें