फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग पर पानी कम हुआ, हल्के वाहनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
पलिया के शारदा पुल पर लगी वाहनों की भीड़।
विज्ञापन
पलियाकला। शारदा नदी की बाढ़ का पानी पलिया-भीरा राजमार्ग से उतर नहीं रहा है। शनिवार की सुबह पलिया-भीरा मार्ग पर पानी कुछ कम हुआ है। इस कारण दो और चार पहिया वाहनों के संचालन की छूट दे दी गई है। हालांकि बड़े वाहनों को संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

बनबसा बैराज से ज्यादा रिलीजिंग न होने पर शनिवार दोपहर बाद पानी में कमी आई। कोतवाल ने खुद बाइक पर बैठकर मुआयना किया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर रास्ता खोल दिया। जिससे दो व चार पहिया छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। बाकी बड़े वाहन अगले निर्देशों तक पूरी तरह से इस मार्ग पर बंद रहेंगे।
शनिवार को पानी कम होने के बावजूद राजमार्ग से पानी बहता रहा। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और लोगों से अपील की कि वह इस रास्ते के बजाय पलिया-निघासन मार्ग से यात्रा करें। भीरा, मैलानी, खुटार, गोला व शाहजहांपुर जाने वाले लोगों की सुबह से भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पैदल ही अतरिया क्रॉसिंग तक आते दिखे फंसे हुए लोग

फंसे लोग शारदा पुल से अतरिया क्रॉसिंग तक पैदल आते दिखाई दिए। अतरिया के कुछ लोगों ने डेढ़ सौ रुपये लेकर बाइकों से शारदा पुल से अतरिया तक लोगों को छोड़ने का काम भी किया। पुलिस सख्त हुई तो दो-तीन वाहनों का चालान किया गया। शारदा से अतरिया क्रॉसिंग तक पैदल आने में लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।



शारदा पुल पर वाहनों का लगा रहा रेला

शारदा पुल से लोगों को आता देखकर पुलिस ने शारदा पुल बैरिकेडिंग व ट्राली खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। रास्ता खुलने की खबर सुनकर बाहर से आए हुए लोगों के वाहनों की वहां पर कतारें लग गईं। कई वाहन चालक पुलिस ने झड़प करते भी दिखाई दिए।


पुलिया पर मजदूर कर रहे हैं काम
पुलिया की सुरक्षा और पुलिया दोबारा से न कट जाए, इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मजदूरों को लगाकर निगरानी करा रही है। बोरियों में मिट्टी भरकर उनको सिलने का कार्य मजदूर शनिवार को भी करते दिखे। पुलिया का किनारा पानी का तेज बहाव काटने लगता है, वहां पर मिट्टी व बोरियां डालकर उसको बंद किया जा रहा है।

कीचड़ है भरा, बाकी गांवों से पानी निकला

बाढ़ प्रभावित गांवों से अब पानी पूरी तरह से निकल चुका है। हालांकि पानी जाने के बाद कई घरों में कीचड़ हो गया है। पलिया-भीरा मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे रहने वाले बाढ़ पीड़ित अपने टूटे घरों को फिर से बनाने के लिए बचा-खुचा छप्पर आदि बटोरने में लगे दिखाई दिए।

तेज धार में बही कार को पुलिस ने निकलवाया

पलिया-भीरा मार्ग पर शुक्रवार को पानी अधिक होने के बाद भी एक कार सवार अपनी कार को निकालने की कोशिश करने लगा। अन्य वाहन से बचने के लिए जब कार किनारे आई तो नदी की धार ने कार को किनारे पर ही ढकेल दिया। यह देखकर कार सवार कार उतरकर नीचे आ गया। सूचना मिलने पर अतरिया क्रॉसिंग से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार को बाहर निकलवाया।


छोटे वाहनों का आवागमन सहूलियत के हिसाब से शुरू कर दिया है, लेकिन बड़े वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया है। पानी घटने के बाद ही छोटे वाहन शुरू किए गए हैं। अभी बनबसा से कोई रिलीजिंग की सूचना नहीं है। जिसके चलते आवागमन सुचारू किया गया है।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया

पलिया के शारदा पुल पर लगी वाहनों की भीड़।

पलिया के शारदा पुल पर लगी वाहनों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें