फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जाम लगाने वाले सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इन्वर्टर/एसी सही कराने के बहाने प्रखर को बुलाकर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढ़ने में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रखर की मौत करंट लगने से होना बताया गया है। इधर, पुलिस बहराइच हाईवे जाम करने वाले सैकड़ों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शनिवार देर रात तक मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन

खमरिया पंडित निवासी प्रखर के चाचा शिवशंकर का आरोप है कि गांव के चार लोग मोनू दीक्षित, शिवम पटेल, राजदीप सिंघानिया मैनेजर एसबीआई बैंक खमरिया अपने साथ प्रखर को बुलाकर मनोज दीक्षित के घर ले गए थे। बृहस्पतिवार की रात परिजनों को प्रखर की हत्या करने व शव मनोज की छत पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। इधर हत्या के पीछे कोई ठोस वजह सामने न आने से पुलिस भी परेशान है।
बैंक बंद होने से 60 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित
प्रखर की मौत के मामले में एसबीआई बैंक के मैनेजर पर भी आरोप है। बैंक मैनेजर के घटना में शामिल होने से अन्य कर्मचारी भयभीत हैं। दो दिनों से बैंक में ताला लगा है। बैंक से हर रोज करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन होता है। दो दिनों में बैंक का 60 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित रहा जबकि दो लाख रुपये की आय भी प्रभावित हुई है। बैंक न खुलने से व्यापारियों के अलावा अन्य ग्रामीण परेशान हैं। बैंक कब खुलेगी इसका कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें