पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर नाव से आते ग्रामीण।
पलियाकलां। लगातार हो रही बारिश और बनबसा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छूटने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। सुबह आठ बजे के करीब जलस्तर एकदम से बढ़ गया।
नदी सुबह जहां खतरे के निशान को पार कर गई। वहीं, दोपहर तीन बजे जलस्तर खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर 154.600 सेंटीमीटर पर बह रहा था। मझौरा गांव से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है। आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीण केवल नाव से मझौरा से पलिया आदि के लिए आ रहे हैं। बोझवा के ठोकर नंबर एक और जीरो के पास कृषि भूमि में नदी का पानी भर गया है। संवाद