फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पाइप लाइन में लीकेज से सैकड़ों लीटर बर्बाद हो रहा पानी, कीचड़ में पलट रहे हैं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमृत मिशन योजना के तहत जलनिगम शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डलवा रहा है, जिसके तहत मिश्राना स्थित दु:खहरण नाथ मंदिर से इमली चौराहा तक पाइप लाइन डाले जाने का काम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जेसीबी से खोदाई होने के कारण पुरानी पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इससे आपूर्ति के दौरान सड़क पर पानी बहता रहता है, जिससे कीचड़ हो जाने से राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है वैसे भी रोड की हालत जर्जर थी, जलनिगम ने खोदकर और नरक बना दिया। मिट्टी धंसने से रोड पर बने चुके गड्ढे और फिर कीचड़ के करण ई-रिक्शा से लेकर बाइक तक फिसल जा रहीं हैं। इधर, शनिवार को कीचड़ में फंसकर सब्जी से लदा ई-रिक्शा पलट गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
पेयजल पाइप लाइन टूट गई है, जिससे सप्लाई के समय सड़क पर पानी भरता है। रोड पटरी भी धंस गई है, जिससे हादसे हो रहे हैं।
- गोपाल महेंद्रा, फुटपाथ दुकानदार
शाम को पानी सप्लाई के समय सड़क तालाब बन जाती है। खोदाई के समय निकली मिट्टी से रपटन हो गई है। इससे बाइक आदि पलटने से लोग चोटिल होने लगे हैं। - निशांत अग्रवाल, जनरल स्टोर
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों से सड़क नरक बन गई है। कीचड़ के कारण पैदल तक निकलना मुश्किल है। रपटन व सड़क धंसने के कारण बाइक और ई- रिक्शा पलट जा रहे हैं। - सोनू गुप्ता जनरल स्टोर
लीकेज के कारण एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है तो दूसरी तरफ राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कीचड़ के कारण शाम के समय दुकानदारी भी चौपट रहती है। - चंदू अवस्थी, पतंग विक्रेता
पाइप लाइन डाले जाने के दौरान कुछ घरों के कनेक्शन टूट गए थे, जिससे पानी बहने से कीचड़ हो रहा है। सूचना मिली थी टीम भेजकर मरम्मत करवाई जा रही है। -दिनेश गौतम, जेई जलनिगम
पाइप लाइन जलनिगम डलवा रहा है। यदि इस दौरान पाइप लाइन में लीकेज हुई है तो उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी जलनिगम की है। वहीं ठीक कराएंगे। -जितेंद्र कुमार, जेई जलकल नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें