भूजल सरक्षणकी छात्रो को शपथ दिलाते डॉ सुभाष चंद्रा
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भू-जल संरक्षण सप्ताह के समापन पर युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से भूजल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। जल ही जीवन है, जल है तो कल है। विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने जल संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। जल संरक्षण रैली महाविद्यालय से निकलकर मोहल्ला राजगढ़, पंजाबी कालोनी, शिव कालोनी एवं बेहजम रोड से होते हुए रेलवे पुल कासिंग पर पंहुची। जहां एनएसएस स्वंयसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राहगीरों को पानी के समुचित उपयोग एवं इसको बर्बाद न करने के लिए जागरूक किया।
डॉ. सुभाष चन्द्रा ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार एवं रचित कुमार ने लोगों को जल संरक्षण की जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में आने वाले जल संकट के बारे में सचेत किया। कार्यक्रम में डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. ज्योति पंत, दीपक कुमार बाजपेई, धर्म नारायण सहित के साथ छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।