फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ड्रोन की निगरानी में रहेगी छोटी काशी की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
गोला मंदिर का परिक्षेत्र।
विज्ञापन
शिव मंदिर परिक्षेत्र में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता भी रहेगा तैनात
विज्ञापन

नगर की चारों सीमाएं सील, केवल ई-रिक्शा, बाइक सवार ही कर सकेंगे प्रवेश
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन के दूसरे सोमवार पर प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद प्रबंध किया है। पूरा मंदिर ड्रोन की निगरानी में रहेगा तो वाह्य सीमाओं पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। नगर की सीमाओं को सील कर केवल ई-रिक्शा और बाइक सवारों को ही नगर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है। रविवार से ही श्रद्धालुओं की नगर में बड़ी भीड़ जुटने लगी।
रविवार को सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम ने पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्णतीर्थ के परिक्षेत्र सहित सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं कोतवाली में ड्रोन कैमरे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां ड्रोन टीम प्रभारी सोहेल और राकेश वर्मा ड्रोन के कैमरों से सावन मेला और शिव मंदिर परिक्षेत्र सहित पूरे नगर पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

टीम प्रभारी सोहेल ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन पांच किलोमीटर परिधि में उड़कर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख सकता है। कैमरे भी अत्याधुनिक हैं जिनसे जूम करके किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की पहचान की जा सकती है।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि रोडवेज डिपो को मोहम्मदी रोड पर बाईपास चौराहे के निकट शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार और सोमवार को यहीं से बसों का संचालन होगा। चारों सीमाओं पर वेरीकेट कर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
यहां बनाए गए हैं पार्किंग स्थल
नगर के बाहर लखीमपुर रोड पर पशु बाजार, मोहम्मदी रोड पर कंजा देव स्थान के निकट, बजाज चीनी मिल के गन्ना यार्ड, अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी के टैंक, मोबाइल शौचालय, एंबुलेंस, प्रकाश का समुचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड स्थित सत्यप्रकाश राइस मिल पर संचालित होगा रोडवेज
सावन के प्रत्येक रविवार और सोमवार पर रोडवेज डिपो को मोहम्मदी रोड स्थित बाईपास चौराहे के निकट सत्य प्रकाश अग्रवाल की राइस मिल में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। जहां से बसों का संचालन होगा।
रूट डायवर्जन
- लखीमपुर से मोहम्मदी के लिए रुकुंदीपुर मोड़ से
- मोहम्मदी से लखीमपुर के लिए गोमती मोड़ से
- खुटार से जिला मुख्यालय के लिए दतेली मोड़ से बाईपास होते हुए
- भीरा, बिजुआ से जिला मुख्यालय के लिए अलीगंज से होते हुए
- अलीगंज रोड गोला से भूतनाथ मार्ग होते हुए
- लखीमपुर रोड गोला से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाईपास होते हुए मोहम्मदी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें