फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बनबसा फाटक के खुलने से बढ़ा पानी, 20 मजदूर फंसे

विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल) में नदी में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालती जेसीबी।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को बचाया
विज्ञापन

महाकाली नदी में बालू और पथर निकालने गए थे मजदूर
धनगढ़ी (नेपाल)। सोमवार की सुबह बनबसा नदी के फाटक खोले जाने से महाकाली नदी में आए उफान में बालू और पत्थर निकालने गए 20 मजदूर मय ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी को बचाया।
कंचनपुर जिला पुलिस के डीएसपी चक्र बहादुर शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड 11 तहत भुजेला गांव स्थित महाकाली नदी से आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए 20 मजदूर बालू और पत्थर निकाल रहे थे। उधर, बनबसा नदी पुल के गेट खोले जाने से अचानक महाकाली नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। इससे नदी से बालू और पत्थर निकाल रहे चालक और मजदूर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना गड्ढ़ा चौकी पुलिस को मिली। बनबसा नदी गेट कर्मियों से वार्ता कर गेट को बंद कराने के साथ ही मौके पर नदी में पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को नदी से सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें