फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंट उठाने के विवाद में चले लाठी-डंडे, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात हुए विवाद में पांच लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पलियाकलां। गजरौला गांव में दीवार गिरने के बाद ईंट उठाने को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियारों के वार से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गजरौला गांव निवासी लल्लन और वकील में रविवार की रात दीवार गिरने के बाद ईंट उठाने को लेकर विवाद हो गया। लल्लन पक्ष के लोगों ने वकील पक्ष के लोगों की धारदार हथियार से हमला कर पिटाई कर दी। मामले में वकील, सावित्री, पूजा, आराधना, राहुल व 14 वर्षीय किशोरी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीती देर रात का मामला होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से अंजू की हालत अधिक नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान अंजू की मौत हो गई। इस बारे में पलिया कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। मामले में वकील पक्ष की तरफ से तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं किशोरी का शव पीएम के बाद देर शाम तक उसके गांव पहुंचेगा। सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें