गोला गोकर्णनाथ। कई दिनों से हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। नींव में पानी भर जाने से शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण रुक गया है।
विज्ञापन
पूर्व में काम की धीमी गति पर नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने समीक्षा बैठक में नाराजगी भी जताई थी। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि बरसात के कारण काम प्रभावित है, जो पानी रुकने के बाद ही पुन: शुरू हो पाएगा। संवाद