फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई वोटों की बारिश, 83 फीसदी मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:11 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में पसगवां, मोहम्मदी, मितौली और  बेहजम ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसी के साथ प्रधान के 388 पदों के  लिए 2754 और पंचायत सदस्य के 4828 पदों के लिए 5672 उम्मीदवारों के भाग्य  का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। सभी मतदेय स्थलों पर जम कर वोटों की बारिश हुई।  
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आती गई। सुबह नौ बजे तक 16 फीसदी, 11  बजे तक 40 फीसदी, एक बजे तक 62 फीसदी और तीन बजे तक 76 फीसदी मतदान हो चुका  था। मतदान खत्म होते-होते यह आंकड़ा 83 फीसदी के पार हो गया। बेहजम में सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन नौ बजे के बाद मतदान ने गति पकड़ ली। सबसे ज्यादा 87 फीसदी मतदान बेहजम में और सबसे कम  78.5 फीसदी मतदान मोहम्मदी में हुआ था। पसगवां में 82 और मितौली 83 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे से नौ बजे तक मोहम्मदी में सबसे ज्यादा 17 फीसदी मतदान हुआ।
इस बार के मतदान ने पिछले पंचायत चुनाव के मतदान का रिकार्ड तोड़ दिए है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के हाल में हुए चुनाव के पहले चरण में सर्वाधिक 73 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि इस बार तीन बजे तक ही 76 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान अपने निर्धारित समय सात बजे शुरू हुआ।  इससे पहले मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस  चुनाव को लेकर जहां युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्गों और  विकलांगों में जोश कम नहीं दिखा। बुजुर्ग लाठी टेकते हुए या अपने बेटे या पोते का सहारा लेकर वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंचे। कहीं से किसी अप्रिय  घटना या विवाद की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

मतदान का जायजा लेने के लिए डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और प्रेक्षक अनिल कुमार ने कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम देखे गए। वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान कराया गया। इन मतदान केंद्रों पर लगातार वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें