फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे में खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। दो जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक-किशोरी को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। शारदा की सहायक बड़ी नहर के किनारे से दोनों के मोबाइल और अन्य सामान मिले थे। ग्रामीण कयास लगा रहे थे कि दोनों ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली, लेकिन गोताखोरों की तलाश के बाद भी कोई सफलता नहीं लग सकी।
विज्ञापन

बता दें कि ओयल के गांव साड़ीनामा के पास से निकली शारदा की सहायक बड़ी नहर के पास दो मोबाइल, हेड फोन, हेयरबैंड, युवक-किशोरी के जूते और युवक आदिल का आधार कार्ड पड़ा मिला था। किशोरी का मां ने आदिल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस मामले में बृहस्पतिवार की देर रात ओयल पुलिस युवक आदिल के घर से करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई है।
मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते हिंदू संगठनों के पदाधिकारी राम पांडेय, सूर्यमणि, शिवांश मिश्रा, अरुण, हर्षित, सत्यम, जीतांशु, आदित्य सहित कई लोगों ने नाबालिग लड़की की मां से मिलकर जानकारी ली। इसके बाद सभी ओयल चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज विनोद सिंह से मुलाकात की। लोगों ने चौकी इंचार्ज से नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में नाबालिग को बरामद करने को कहा। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें