सम्मान पाकर गदगद हुए मेजर अभिषेक
मोहल्ला शिवकालोनी निवासी मेजर अभिषेक का सोमवार को शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। शहवासियों के स्नेह और प्यार को देखकर मेजर अभिषेक काफी गदगद दिखाई दिए।
मेजर अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपनी नर्सरी से इंटर की शिक्षा डान बास्को से की। 2008 में इंटर की परीक्षा पास की थी, आज 15 वर्षों के बाद जब दोबारा स्कूल में आया तो टीचरों का प्यार और स्नेह में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि युवाओं को अपना सपना पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी। मेजर अभिषेक सिंह कर्नल मनोज कुमार पाण्डेय का अपना हीरो मानते थे, और उन्हीं से प्रेरणा लेकर सेना में शामिल हुए।