फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कहीं जासूसी करने तो दिल्ली नहीं गया था चीनी नागरिक ? पुलिस ने लिया रिमांड पर, पूछताछ में जुटी

Mon, 20 Feb 2023 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा बॉर्डर पर दिल्ली से लौटे चीनी नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा था। उसके पास न वीजा मिला और न ही पासपोर्ट। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू का चालान भेजने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के लिए उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। इस कारण चीनी नागरिक अभी जेल की सलाखों के पीछे नहीं गया है। वह दो दिनों तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कस्टडी में रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां उसके दिल्ली कनेक्शन को खंगालने में जुटी है। जासूसी के एंगल से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


भारत और चीन के संबंध कुछ वर्षों से तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे हालात में चीनी नागरिक के अवैध तरीके से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर दिल्ली जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरत में डाल दिया है। जनपद में करीब 120 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा है, जो पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ को लेकर काफी संवेदनशील मानी जाती है। अब चीनी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने दोहरी चुनौती आ गई है।

जिस तरह चीनी नागरिक भारत में दाखिल होकर दिल्ली गया, उससे जासूसी का शक गहरा गया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि चीनी नागरिक से दिल्ली जाने की वजह जानना जरूरी है और वहां पर किन लोगों के संपर्क में रहा.. इन सवालों का जवाब मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों एटीएस, आईबी व एसएसबी के अधिकारी दो दिनों तक चीनी नागरिक से पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 फरवरी को पहुंचा था नेपाल 

चीनी नागरिक वांग जुआंजू 12 फरवरी 2023 को नेपाल पहुंचा था। नेपाल में एक दिन रुकने के बाद 14 फरवरी 2023 को वह गौरीफंटा बॉर्डर से भारत में दाखिल हुआ था, जहां से प्राइवेट बस के जरिए वह दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली में तीन दिन रुकने के बाद 17 फरवरी को नेपाल लौटते समय गौरीफंटा बॉर्डर पर उसे एसएसबी ने पकड़ा था। इस पूरे घटनाक्रम से चीनी नागरिक की गतिविधियां काफी संदेहास्पद प्रतीत हो रही हैं। इससे यह बात भी साफ है कि चीनी नागरिक ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की तैयारी की थी, जिसमें वह कुछ हद तक सफल भी रहा।

मोबाइल की भी होगी जांच

पुलिस सूत्र बताते हैं कि चीनी नागरिक के पास मिले सामान व मोबाइल को सीज किया जा चुका है, जिसे कोर्ट की अनुमति से खोला जाएगा। उसके पास से मिले दस्तावेजों समेत अन्य सामान के जरिए सही जानकारी सामने आ सकेगी। हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ के जरिए राज बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि चीनी नागरिक का चालान भेजने के बाद पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद जरूरी हुआ तो सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर रिमांड की अवधि बढ़वाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें