फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चिकित्सकों का घंटों इंतजार... दिव्यांग रहे परेशान

Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ​शिविर के बाहर लगी दिव्यांगों को लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुबह आठ बजे से शिविर के बाहर आ गए हैं। सारे कागज भी बनवा लिए। चिकित्सक अगर समय से आ जाएं तो जांच हो जाए। चिकित्सकों की लेटलतीफी की ऐसी शिकायतें हर सोमवार जिला अस्पताल में लगने वाले शिविर में दिव्यांगों की रहती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है। पिछले सोमवार को 26 जनवरी का अवकाश होने के कारण इस सोमवार दिव्यांगों की लंबी लाइन लग गई। दूरदराज से आने वाले दिव्यांग सुबह आठ बजे ही शिविर के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि ओपीडी की वजह से चिकित्सक करीब 12 बजे शिविर में पहुंचे, इससे दिव्यांग घंटों उनका इंतजार करते नजर आए। चिकित्सक के पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई तो करीब 60-70 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। शिविर में पहुंचे दिव्यांग शम्भू दयाल, संतोष, विनोद व मीरा देवी का कहना है कि दूरदराज से आने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-

नवजात बच्चे को लेकर 60 किलोमीटर दूर से आए हैं। करीब 9 बजे अस्पताल आ गए हैं, दो घंटे के ऊपर हो गए, लेकिन डॉक्टर साहब शिविर में अब तक नहीं आए हैं। ऐसी ठंड में दिव्यांगों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

पूनम, अब्बेपूर, धौरहरा
-


शिविर में जांच करानी है, इसलिए समय से आ गए हैं। दो घंटे बाद भी शिविर में डॉक्टर साहब नहीं आए। अगर समय से जांच हो जाए तो लंबी-लंबी लाइन न लगे और दिव्यांगों को भी सहूलियत मिले।
हरबक्श सिंह, मरखापुर

वर्जन
ये दिक्कत इसलिए है, क्योंकि जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है, उनकी ओपीडी और भर्ती मरीज भी होते हैं। इस कारण देर होती है। इस समस्या का एक निराकरण ये निकाला जा रहा है कि अब शिविर को सप्ताह में दो दिन करने का प्रयास है।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
-
अवकाश के बाद खुली ओपीडी, लग गई मरीजों की लाइन

लखीमपुर खीरी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की कतार लग गई। पर्चा काउंटर से लेकर जांच, चिकित्सक कक्ष, पैथालॉजी व औषधि भंडार के सामने लंबी लाइन लग गई। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को जिला अस्पताल में 1124 मरीजों की ओपीडी हुई। सुबह कोहरे की वजह से कम मरीज पहुंचे, लेकिन धूप खिलने के साथ मरीजों आना शुरू हुआ तो, लंबी-लंबी लाइन लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद मरीज अपना पर्चा बनवा सके। वहीं फिजिशियन, मानसिक रोग, त्वचा रोग, ईएनटी नेत्र रोग विशेषज्ञों के यहां मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

-

जिला अस्पताल में शिविर के बाहर लगी दिव्यांगों को लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में शिविर के बाहर लगी दिव्यांगों को लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें