फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज और आर्यकन्या महाविद्यालय में प्रवेश शुरू

Thu, 09 Jul 2015 06:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कटऑफ सूची जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को प्रवेश शुरू हो गए। जबकि भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मैरिट सूची जारी होने के बाद प्रवेश फार्म लेने के लिए छात्राओं की भारी भीड़ रही। यहां ईद की छ़ुट्टियों के बाद प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज ने स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कटऑफ सूची जारी की थी। यहां गुरुवार से प्रवेश शुरू हो गए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर कटऑफ और मैरिट लिस्ट देखी। फीस के लिए बैंक ड्राफ्ट बनवाने को बैंकों में भी भीड़ रही। हालांकि पहले दिन वाईडी कॉलेज में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए 14 और फीस जमा करने के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। बीए के लिए तीन, बीएससी के लिए दो और बीकॉम के लिए एक, एमए प्रथम वर्ष के लिए छह, एमकॉम के लिए एक और एमससी के लिए एक काउंटर बनाया गया है। छह काउंटरों पर फीस जमा की जाएगी। प्रवेश के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
उधर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि प्रवेश के लिए मैरिट सूची जारी होने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रवेश फार्म लिए। जबकि बीए द्वितीय वर्ष और एमए द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रवेश शुरू हो गए हैं। यह प्रवेश 16 जुलाई तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज ने जारी की एमकॉम और एमएससी की कटऑफ
युवराजदत्त महाविद्यालय में सत्र 2015-16 में एमकॉम और एएमएससी वनस्पति विज्ञान में प्रवेश के लिए कटऑफ सूची जारी कर दी गई है। एमकॉम और एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश 16 जुलाई तक काउंसिलिंग के बाद होंगे। एमकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग छात्र छात्राओं का कटऑफ 1232, विकलांग छात्र-छात्राओं का 1134 और छात्राओं का कटऑफ 1213 है। जबकि एमएससी वनस्पति विज्ञान के सभी छात्र-छात्राओं का कटऑफ 1379, विकलांग छात्र-छात्राओं का कटऑफ 1353 और छात्राओं का कटऑफ 1373 है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें