फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं

Wed, 02 Mar 2016 04:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होकर शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से रवाना की गई। पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक एम वीरब्रह्मय्या और डीएम किंजल सिंह ने मतदान अधिकारियों और मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने की हिदायत दी। साथ ही मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

ब्रीफिंग के बाद मतदान अधिकारियों को मतपत्र, मतपेटिकाएं और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को वाहनों से निर्धारित मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया। ये पोलिंग पार्टियां दोपहर में रवाना होकर शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी पुलिस बल भी जिला मुख्यालय से रवाना किया गया है। पोलिंग पार्टियां रवाना होते समय कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
--
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता                            2649
कुल मतदान केंद्र                         15
कुल पोलिंग पार्टियां                       15
रिजर्व पोलिंग पार्टियां                      03
चुनाव में लगे कुल मतदान कमी             72
सेक्टर मजिस्ट्रेट                          15
जोनल मजिस्ट्रेट                          04
--
रिटायर्ड की भी लगा दी चुनाव में ड्यूटी
मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक शाबान अली की चुनाव में मतदान कराने की ड्यूटी लगा दी गई। जब ड्यूटी कार्ड उनके पास पहुंचा तो वे स्तब्ध रह गए। बाद में उन्होंने विभाग के माध्यम से इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी को दी, तब जाकर उन्हें अपनी ड्यूटी से निजात मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें