फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ खंड स्नातक-शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को होगा मतदान

Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

नाम निर्देशन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर होगी। नाम निर्देशनों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) सात अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का पत्र मिलने के बाद आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध व प्राविधान लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें