फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पर्ची न मिलने से वोट डालने को भटके मतदाता

विज्ञापन
मतदाता पर्ची न मिलने से​ निराश दिखी सुजाता-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वोटर पर्ची न मिलने से सोमवार को मतदाताओं को वोट डालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंट्रोलरूम में भी पर्ची न मिलने की सुबह 11 बजे तक 75 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में रविवार सुबह करीब नौ बजे कई मतदाता वोट डालने से वंचित दिखे। गोविंद नगर निवासी मतदाता सुजाता ने बताया कि उनको पर्ची नहीं मिली। वोट डालने पहुंची तो लिस्ट में नाम नहीं मिल सका। ऐसे में वह वोट नहीं डाल सकी। दंपती अशोक और पिंकी को भी इसी समस्या से दो-चार होना पड़ा।
इसी तरह गांधी विघालय, राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका आदि शहर के करीब 10 से 15 केंद्रों पर यही हाल नजर आया। मैगलगंज में वोटर पर्ची न मिलने से लोगों को वोट डालने के लिए भटकना पड़ा। यही हाल खीरी टाउन के राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ संख्या में 134 पर दिखा। पर्ची नहीं मिली तो वोटर परेशान नजर आए। इसी तरह पलिया, निघासन, गोला, धौरहरा आदि लगभग सभी क्षेत्रों में पर्ची की समस्या ने मतदाताओं को परेशान किया।
विज्ञापन


मतदाता सूचियों में रही गड़बड़ी
मोहम्मदी। मतदान के दौरान मतदाता सूचियों में तमाम प्रकार की गड़बड़ियां देखने को मिलीं। सूची में कई मतदाताओं के नाम गलत मिले तो कई मृतकों के नाम मतदाता सूची में शामिल मिले। क्षेत्र के गांव मोहम्मदी सराय, खजुआ, मोहल्ला और सरैया सहित कई जगहों पर मतदाता सूची में नामों में गलतियां मिलीं। कहीं पिता का, तो कहीं पति का नाम गलत मिला। मोहल्ला सरैया की 80 वर्षीय हमीदन सहित कई लोग पर्ची के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। तमाम मतदाताओं को पर्ची न मिलने से बिना वोट डाले ही वापस जाना पड़ा। संवाद


पति की जगह पिता का नाम

पलिया। मतदाता पर्चियों में भी खामियां देखने को मिलीं। एडमांटन पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंची राज बानो ने बताया कि उनके पति का नाम फरीद है, जबकि उनकी मतदाता पर्ची में पति के स्थान पर उनके पिता का नाम दर्ज हो गया है। जिससे उनको परेशानी हो रही हैं। यहां कई ऐसे मतदाता यहां पर नजर आए, जिनकी मतदाता पर्चियों में कोई न कोई खामी थी। जिसकी वजह से वह वोट डालने से वंचित रह गए। संवाद


बीएलओ की लापरवाही का मतदाताओं ने उठाया खामियाजा

पलिया। बीएलओ के पर्चियां न देने पर मतदाता परेशान रहे। प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या 118 में लिस्ट चेक करने वाले कर्मचारी हाथ से बनी पर्चियों को मान नहीं रहे थे। बीएलओ द्वारा वितरित की जा रही पर्चियां मांग रहे थे। जिसके कारण बार-बार मतदाताओं को बाहर आकर अपनी समस्या बतानी पड़ी। बीएलओ द्वारा पर्चियों का वितरण ठीक ढंग से न होने के कारण मतदाताओं को दिक्कतें हुईं। संवाद

मतदाता पर्ची न मिलने से निराश दिखी सुजाता-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें