फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदाता जागरूकता कार्यों में तेजी लाएं’

Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने की चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा   
विज्ञापन

मंडलायुक्त भुवनेश कुमार ने निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाने को कहा।   
मंडलायुक्त लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे, वहां से गार्ड आफ आनर लेने के तुरंत बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने विधानसभावार मतदाता सूची की वर्किंग कापी के संबंध में पूछताछ की। साथ ही उन्होंने डाटा इंट्री की प्रक्रिया के बाद मतदाता सूचियों की छपाई और उनकी फोटो प्रतियां कराए जाने के संबंध में संबंधित से विस्तार पूर्वक पूछताछ की। उन्होंने कहा कि डाटा इंट्री कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए विधानसभावार इंट्री चेक करें।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश नारायण पांडे से निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए ई-रोल मुद्रण और एपिक से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इस पर उप जिला निवार्चन अधिकारी उमेश नारायण पांडे ने बताया कि एपिक संबंधित शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत करा लिया गया है। उन्होंने प्रत्येक रिटर्निंग आफीसर से दो-दो उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की जानकारी लेते हुए उनके चयन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अमित सिंह बसंल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन, समस्त रिर्टर्निग आफीसर एवं सहायक रिटर्निग आफीसर, सहायक निर्वाचन अधिकारी नंद राम, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें