फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से लैस होंगे मतदेय स्थल

Tue, 09 Feb 2016 10:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी डीएम/एडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए मतदेय स्थलों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम एसपी सिंह ने बताया कि पिछले चुनाव में बेहतर व्यवस्था देने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने मतदेय स्थलों की समीक्षा की। बोले, किसी भी राजनैतिक दल को किसी भी मतदेय स्थल पर कोई आपत्ति हो तो वह बता सकता है। मतदेय स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे।
मतदाता अपने वाहन से मतदेय स्थल पर मताधिकार के लिए जा सकते हैं। उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। प्रभारी डीएम ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर लें। इस मौके राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी एसडीएम, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें