फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सभी राजकीय ब्लड बैंक में मान्य होगा स्वैच्छिक रक्तदाता कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रक्तदान के बाद ब्लड बैंक से मिलने वाले स्वैच्छिक रक्तदाता कार्ड के जरिये अब किसी भी जिले के राजकीय ब्लड बैंक से रक्त मिल जाएगा। राज्य रक्त संचरण परिषद ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में तमाम लोग ऐसे हैं, जो जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहते हैं। हालांकि गैर जनपद निवासी नाते रिश्तेदारों को जरूरत पड़ने पर रक्त के लिए इन्हें परेशान होना पड़ता था। चाहकर भी नियमित रक्तदान करने वाले महादानी दूसरे जिलों में रह रहे अपने लोगों की जरूरत पड़ने पर मदद नहीं कर पाते थे, क्योंकि ब्लडबैंक से मिला स्वैच्छिक रक्तदाता कार्ड सिर्फ जिले में ही मान्य होता था।
अब इस कार्ड को पूरे प्रदेश में मान्यता दे दी गई है। नए नियम के मुताबिक, डोनर कार्ड से सूबे के किसी भी राजकीय ब्लड बैंक से आसानी से खून ले सकेंगे। ब्लड बैंक के लोग बताते हैं कि इस बदलाव से स्वैच्छिक रक्तदान को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


छह माह में 463 बने डोनर कार्ड
जनवरी से लेकर अब तक आठ रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं। इनसे 463 यूनिट रक्त मिला। इन सभी को 463 डोनर कार्ड जारी किए गए। औसतन हर माह 25 से 30 यूनिट ब्लड रक्तदान से मिलता है। ब्लड बैंक की क्षमता करीब एक हजार यूनिट है।
इनको बिना डोनर भी मिलता है रक्त
थैलेसीमिया, एचआईवी, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थी को बिना डोनर के रक्त मिलता है। औसतन हर माह 20 से 25 यूनिट रक्त थैलेसीमिया, एचआईवी, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के अलावा ऐसे मरीजों को रक्त दिया जाता है जिनको कोई ब्लड देने वाला नहीं होता है।


स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को रक्तदान के तुरंत बाद डोनर कार्ड जारी हो जाता है। कोई भी स्वस्थ युवक कभी भी ब्लड बैंक आकर रक्तदान कर यह कार्ड हासिल कर सकता है। नई व्यवस्था के रक्तदाता गैर जनपद में भी जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें