फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड : तीसरे आरोपी को भी भेजा जेल

विज्ञापन
पलिया थाने में मोहित हत्याकांड का तीसरा आरोपी।
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी मोहित गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी संतोष गुप्ता उर्फ गुल्ले के 22 वर्षीय पुत्र मोहित गुप्ता की 28 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 16 दिन बाद शनिवार 15 जुलाई को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में एक आरोपी शनि उर्फ सूर्योदय निवासी मझरा फार्म कोतवाली सदर लखीमपुर को भी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शनि को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम का भी सहयोग रहा। गिरफ्तार अभियुक्त शनि की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद किया गया है। घटना के बाद आरोपी ने तमंचा कंडवा नाले के पास छिपा दिया था। गिरफ्तार आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। उक्त आरोपी शनि पर अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें