अहमदनगर में वालीबाल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
ममरी। अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर के मैदान में खेले जा रहे स्वर्गीय अरविंद गिरि मेमोरियल तृतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बीटू पटेल ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन मैच धौरहरा और गोला के मोहल्ला ईदगाह टीम के बीच खेला गया। इसमें ईदगाह की टीम 21-15 से विजयी रही। सेमीफाइनल मैच पूरनपुर और हैदराबाद टीम के बीच हुआ। इसमें हैदराबाद टीम 15-13 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच पब्लिक ढाबा और इब्राहिमपुर टीम के बीच हुआ। इसमें इब्राहिमपुर टीम को 15-8 से हराकर पब्लिक ढाबा टीम 25-17 से विजयी रही। दो दिवसीय डे-नाइट खेल में रेफरी रफी अहमद, जसवंत गिरि, मोहम्मद शायर रहे। इस मौके पर प्रधान के पति मुकेश गुप्ता, दिनेश गिरि, ध्रुव कुमार, जगदीश वर्मा, राजू मिश्र, सुशील सिंह और यूनुस अली समेत तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे। संवाद