फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़ी रेल लाइन के लिए पलिया में फिर उठी आवाज

Tue, 15 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया तहसील में रेल लाइन को लेकर धरना देते लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। कस्बे को बड़ी रेल लाइन (ब्रॉडगेज) से जोड़ने की दशकों पुरानी मांग को लेकर नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

‘पलिया मांगे बड़ी लाइन’ मुहिम के तहत संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मैलानी-नानपारा आमान परिवर्तन व वैकल्पिक ब्रॉडगेज रूट में पलियाकलां को शामिल करने की मांग को लेकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में ज्ञापन नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव को दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार को भी ज्ञापन सौंपा।

मांगपत्र में कहा गया कि भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित पलियाकलां लखीमपुर खीरी का प्रमुख व्यापारिक व सामरिक केंद्र है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य प्रवेश द्वार होने से पर्यटन की दृष्टि से भी इसका महत्व है। वक्ताओं ने कहा कि स्वीकृत मैलानी-नानपारा वैकल्पिक रेल मार्ग के सर्वेक्षण व डीपीआर में पलियाकलां को नजरअंदाज करना क्षेत्र के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पलिया को ब्रॉडगेज से जोड़ने पर दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर जैसे महानगरों के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इससे कृषि व्यापार, सीमावर्ती आवागमन और ईको-टूरिज्म को गति मिलेगी। पुराने कॉरिडोर व पूर्व सर्वेक्षणों का पुनर्मूल्यांकन कर नए अलाइनमेंट में पलिया को प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस दौरान पूर्व विधायक सतीश अजमानी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश यादव व संजीव मुन्ना, भाकपा माले नेता कमलेश राय, मिश्रा गुट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, कंछल गुट व्यापार मंडल के अमित महाजन, पलिया इकाई अध्यक्ष गौरव गुप्ता, जसवीर अरोड़ा, बलराम गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनिल वर्मा, विपिन गुप्ता, अकील अहमद खान, विकास वर्मा समेत व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

आरटीआई में रेलवे ने कहा- पलियाकलां स्टेशन नहीं छोड़ा जाएगा
आरटीआई के तहत रचित कुमार वर्मा के सवाल के जवाब में उप-मुख्य इंजीनियर (निर्माण-I), गोरखपुर कार्यालय ने कहा है कि मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज परियोजना में पलियाकलां स्टेशन को छोड़ा नहीं जा रहा है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि भीरा स्टेशन से लाइन को बीच में मोड़ने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें