कस्बे में वीएम सिंह की सभा शनिवार को होगी। सभी तैयारी पूर्ण हो गई हैं। किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने बताया कि सभा को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर श्री सिंह किसानों की समस्याएं उठाएंगे।
कस्बे के गोपाल शंकर पांडे के बाग में होने वाले कार्यक्रम में वीएम सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय गन्ना मंत्री ओमवीर सिंह भी आएंगे। श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पहले वीएम सिंह जंगल के रास्ते से होते हुए आग से तबाह हुए गांव पचपेड़ा में दिन में करीब 11 बजे जाएंगे। वहां पर पीड़ितों का दुख दर्द बांटने के बाद सिंगाही होते हुए कस्बे में करीब एक बजे पहुंचकर किसानों की गन्ने से संबंधित समस्याओं को उठाएंगे। उसके पहले पलिया में कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। श्रीकृष्ण ने बताया कि श्री सिंह कई सालों से किसानों को गन्ना मूल्य का ब्याज और समय से भुगतान न मिलने की समस्या को उठाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमर सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि शुक्रवार को लगे रहे।
बैठक में निघासन सम्मेलन की सफलता पर चर्चा
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम शेरपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री अंजनी दीक्षित के आवास पर हुई बैठक में निघासन में शनिवार को होने वाली वीएम सिंह की सभा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर लालता प्रसाद शुक्ल, रामशंकर शुक्ल, सत्यप्रकाश तिवारी, सोनू शुक्ल, सुधीर कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।