फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दृष्टिबाधित छात्रा मोनी बनीं एक दिन की सीडीओ

विज्ञापन
सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई करते हुए दृष्टिबा​धित छात्रा मोनी वर्मा। स्रोत : सूचना - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत गोला की दृष्टिबाधित छात्रा मोनी को एक दिन का सीडीओ बनाया गया। सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने जन समस्याएं सुनीं। सीडीओ ने छात्रा को विकास कार्यों की जानकारी दी। दृष्टिबाधित मोनी वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज मिरांडा हाउस से एमए किया है। संस्कृत में पीएचडी कर रहीं मोनी जेआरएफ स्कॉलर भी हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में मोनी का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मोनी को अपनी कुर्सी पर बैठाकर जिले की कमान सौंपी। मोनी ने अपनी नई जिम्मेदारी को बड़ी गंभीरता से निभाया।
सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर मोनी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। बाल विवाह पर सख्त रोक होनी चाहिए। ग्रामीण महिलाओं को स्वदेशी मेले के माध्यम से अपने हुनर का बाजार मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन




छात्रा पूजा यादव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
संपूर्णानगर। मिशन शक्ति के तहत पब्लिक इंटर काॅलेज की छात्रा पूजा यादव को एक दिन का संपूर्णानगर थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी बनीं पूजा यादव ने महिला शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय के अभिलेखों को देखने के साथ ही थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। नारी सशक्तिकरण को लेकर पूजा यादव ने अपने विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने उनका स्टाफ से परिचय कराया और थाने में होने वाली गतिविधियों से रूबरू कराते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। संवाद



रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को किया जागरूक
मैलानी। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने महिला यात्रियों को जागरूक किया। स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला, 1076 मुख्यमंत्री, 112 पुलिस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबल प्रिया वर्मा, कामिनी विश्नोई ने साइबर क्राइम से बचने के बारे में सचेत किया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, राजीव सागर आदि मौजूद रहे। संवाद





यूपीएस मोहीउद्दीनपुर में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
पसगवां। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उचौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बच्चों को व्यक्तित्व विकास, स्वावलंबन, आत्मरक्षा, सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं ने मिशन शक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए l विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह ने बताया कि सरकार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा संरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाया जा रहा है ताकि वे निर्भय होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें l महिला आरक्षी मीनाक्षी ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और मिशन शक्ति की योजनाओं पर चर्चा की गई। संवाद




छात्राओं को दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा



पलियाकलां। रामनगर के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। महिला कांस्टेबल रेनू, तनुबाला व राजमनी ने विद्यालय में मौजूद महिला-बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर साझा किए। कोतवाल दृगपाल सिंह ने कहा, नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा, शिक्षक मंजू राणा, मुर्शीद खान आदि मौजूद रहे। संवाद

सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई करते हुए दृष्टिबाधित छात्रा मोनी वर्मा। स्रोत : सूचना- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।

सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई करते हुए दृष्टिबाधित छात्रा मोनी वर्मा। स्रोत : सूचना- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें