फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर दुधवा जंगल की सैर कराएंगे विस्टाडोम

विज्ञापन
विस्टाडोम कोच।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण फरवरी में बंद रहा था संचालन
विज्ञापन

मैलानी। रेलवे एक माह बाद आज से फिर पर्यटकों को एसी विस्टाडोम कोच से दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर कराएगा। कड़ाके की सर्दी के चलते फरवरी में इनका संचालन बंद कर दिया गया था।
रेलवे की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को दुधवा के जंगलों की सैर कराने के लिए मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड पर विस्टाडोम कोच के संचालन का उद्घाटन छह जनवरी को किया गया था और आठ जनवरी से मैलानी-बहराइच पैसेंजर में अटैच कर हफ्ते में तीन दिन शनिवार, रविवार, सोमवार इनका संचालन मैलानी से बिछिया के बीच शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में विस्टाडोम कोच का संचालन जारी रहा, लेकिन फरवरी में कड़ाके की सर्दी में पर्यटकों की कमी के चलते इनका संचालन बंद कर दिया गया था। सर्दी कम होने पर रेलवे ने शनिवार से फिर विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। इस तरह आज से हफ्ते में तीन दिन फिर पर्यटक विस्टाडोम कोच में बैठकर दुधवा के जंगलों की सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें