लोहरीपुर के व्यापारी सर्वेश साहू ने बताया कि कफारा धौरहरा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का जब निर्माण शुरू हुआ तो बेहद खुशी थी, पर यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई, सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जो गिट्टी डालनी चाहिए नहीं डाली गई। यह सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी।
सत्यप्रकाश राज ने बताया कि सड़क निर्माण में काफी घोटाला हुआ है, निर्माण में डाली गई गिट्टी अभी से उखाड़ रही है। इसकी शिकायत डीएम सहित मुख्यमंत्री जी से करेंगे।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो हमारे गांव को सड़क दी, पर भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार किए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विधायक बोले- भुगतान रुकवाएंगे
धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनी है जिस ठेकेदार ने बनवाया है, उसका भुगतान रूकवाने के साथ उसपर कार्रवाई कराएंगे।
कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि स्वीकृत मानक के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया गया है। इसकी जांच भी अधिकारियों ने की है। बारिश की वजह से बजरी उखड़ी है। उसे ठीक करा देंगे।