फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत किनारे दो बाघों को देख ग्रामीणों के होश उड़े

विज्ञापन
बांकेगंज ब्लॉक संसारपुर पहुंचा बाघ
विज्ञापन
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर के मजरा बोझिया के निकट गन्ने के खेत के किनारे खड़े दो बाघों को देख ग्रामीण के होश उड़ गए।
विज्ञापन

अरविंद पुत्र राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार शाम बोझिया गांव के पश्चिम 200 मीटर दूर वह अपने खेत पर गया था। वहां उसका छिला हुआ गन्ना पड़ा था। इसकी फांदी बंधवानी थी। जब वह अपने खेत से कुछ दूरी पर पहुंचा, तो खेत किनारे दो बाघ देखे। एक बाघ तो गन्ने के खेत के अंदर चला गया, लेकिन दूसरा बाघ बाहर चहलकदमी कर रहा था। उसने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली और घर आ कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव के इतने निकट बाघ के आ जाने से ग्रामीण अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर स्टाफ को वहां भेजा गया था। निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ ही रोशनी का प्रबंध कर समूह में खेतों पर जाने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें