ममरी। मंगलवार की शाम नील गाय का पीछा करते हुए घमहाघाट निवासी योगेश सिंह के झाले पर आ पहुंचे बाघ को देख झालावासियों के होश उड़ गए। शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ गन्ने में घुस गया। जिसके पगचिह्न खेत में बने मिले।
देवीपुर बीट जंगल से सटे घमहाघाट निवासी योगेश सिंह, बाबू सिंह, बबलू, नवीन कुमार, कमलेश आदि ने बताया कि मंगलवार की शाम नीलगाय का पीछा करते हुए बाघ उनके झाले के पास आ गया जिसे देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ पड़ोस में गन्ने में घुस गया, उसके पगचिह्न मिले हैं। झाला वासियों का कहना है कि बाघ की सूचना वन कर्मियों को दी गई लेकिन कोई झांकने नहीं पहुंचा। जिससे खतरा बना है। वनकर्मियों का कहना है कि योगेश सिंह का झाला जंगल के करीब है। बाघ शिकार के पीछे वहां तक जा पहुंचा होगा। उन्होंने झालावासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।