फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की दहशत से सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। नेपाली हाथियों के वापस चले जाने के बाद गन्ने के सीजन में मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी शुरू हो गई है, जिससे गन्ने की छिलाई कर रहे ग्रामीणों में दहशत है। सुंदरपुर के पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, रामलाल, अनूप कुमार, रविंद्र कुमार, सुनील वर्मा आदि का कहना है कि अभी तक लोग हाथियों के उत्पात से भयभीत थे जिनके वापस जाने के बाद खेतों में बाघ की चहल कदमी बढ़ गई है। बताया कि रविवार सुबह एक बाघ सुंदरपुर गांव और बाबा बालक दास स्थान के बीच खड़े बरगद के पेड़ के पास पहनते देखा गया जिसे देख गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर बाघ गन्ने में घुसकर देवीपुर बीट जंगल की ओर चला गया। फॉरेस्टर जगदीश वर्मा का कहना है कि यह जंगल से सटे एरिया है जहां वन्यजीव शिकार की तलाश में आते जाते रहते हैं फिर भी टीम से दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें