फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ पर तेंदुआ देख ग्रामीणों के उड़े होश

विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा एक तेंदुआ।संवाद
विज्ञापन
पलिया/मझगई। भगवंतनगर गुलरा में एक पेड़ पर तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुओं की निगरानी के लिए चार कैमरे लगवाए गए हैं। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगवाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के करीब बसे गांव भगवंतनगर और गुलरा टांडा में एक हफ्ते के अंदर दो कुत्तों के साथ एक बकरे को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए पार्क और नार्थ खीरी के अधिकारियों ने कमर कस ली है। रविवार सुबह सोनारीपुर के रेंजर राजपाल सिंह और नार्थ खीरी के वनक्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने दलबल के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया।
तेंदुओं की लोकेशन पता करने के लिए घटनास्थल के आस-पास चार कैमरे लगवाए। तीन तेंदुओं को तीन शावकों के साथ घटना स्थल के आस-पास व गांव के करीब देखा गया था। हालांकि वनाधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि तेंदुओं की संख्या कितनी है।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि तेंदुओं की लोकेशन और संख्या पता करने के लिए घटना स्थल के साथ आस-पास चार कैमरे लगवाए गए हैं। पिजड़ा मंगवाया गया है। जल्दी ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा। संवाद

पेड़ पर चढ़ा एक तेंदुआ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें