गोला गोकर्णनाथ। जलाभिषेक करने गोला गोकर्णनाथ आ रही निघासन क्षेत्र के गांव खैरासी निवासी किशोरी कुकरा जंगल मार्ग पर पैदल चलते-चलते बेहोश होकर गिर गई। किशोरी को आनन-फानन में गोला सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निघासन क्षेत्र के गांव खैरासी निवासी निवासी सुरेश कुमार की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोला शिवमंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकला था। रविवार की दोपहर उनकी चचेरी बहन 15 वर्षीय काजल पुत्री महाजन पैदल गोला आ रही थी। कुकरा मार्ग जंगल में वह अचानक चलते-चलते बेहोश होकर गिर गई।
काजल को गोला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।