फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त रास्ते को सही कर ग्रामीणों ने प्रशासन को दिखाया आईना

विज्ञापन
फूलबेहड़ से श्रीनगर - बसहा रास्ते को सही करते ग्रामीण  स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नदी की बाढ़ से फूलबेहड़ में तटबंध के अंदर बसे कई गांवों के रास्ते, पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी उतरने के बाद भी प्रशासन ने रास्तों की सुध नहीं ली तो श्रीनगर रपटा पुल के पास कटे रास्ते को ग्रामीणों ने खुद ही दुरुस्त कर लिया।
विज्ञापन

इस मार्ग से बड़ा गांव, ग्रंट 12, खांभी, गोपालपुरवा, बालूगंज, बसहा के लोग निकलते हैं। ग्रंट 12 गांव में नदी तेजी से घरों को उजाड़ रही है। ज्यादातर ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर इस रास्ते से निकल रहे हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन नहीं निकल पा रहे थे। ग्रंट 12 गांव के गुड्डू शुक्ला ने पहल की। ग्रामीण एकजुट हुए। बोल्डर, मिट्टी और रेत डालकर रास्ते को सही किया। इससे पहले भी ग्रामीण इस रास्ते को ठीक कर चुके थे। चंद दिन पहले दोबारा आई बाढ़ ने मार्ग को तहस नहस कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें