फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जागंज के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन  

Sat, 15 Jul 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
protest
विज्ञापन
 एसडीएम ने जांच सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी       
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिर्जागंज के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न देने व अभद्रता करने सहित कई आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने मामले की जांच सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी है।      
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिर्जागंज निवासी नेवल किशोर, इकबाल, अच्छन, रहीश, सुशील, सलीम, आसीन, आरिफ, इंद्रेश समेत कई ग्रामीणों ने कोटेदार निहाल पर आरोप लगाया है कि वह राशन बीते दो माह से नहीं दे रहा है। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेता है। विरोध करने पर अभद्रता भी करता है। आरोप है कि राशन कार्ड में आधार कार्ड आदि लगवाने के नाम पर सौ रुपये से अधिक वसूली करता है। न देने पर राशन न देने की धमकी देता है। ग्रामीण अलीम खां ने बताया कि वह राशन लेने गए तो राशन कार्ड कट जाने की बात कोटेदार ने बात कही। इस पर जब अलीम ने लिस्ट में नाम दिखाया तो कोटेदार आग बबूला हो गया और मारने के लिए दौड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ग्राम प्रधान के घर राशन बांटता है, जिसके चलते पूर्व प्रधान के पात्र लोगों को राशन देने में आनाकानी करता है। एसडीएम अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर पीके सुधाकर को जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें