मोहम्मदी। गांव के बाहर छुट्टा पशुओं को छोड़े जाने के विवाद में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा और असौवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बृहस्पतिवार देर रात काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विवाद शांत कराया। पशुओं को गो आश्रय स्थल भेजा गया।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा के ग्रामीण बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे 15 पशुओं को उधन्नापुर गो-आश्रय स्थल में छुट्टा पशुओं को छोड़ने जा रहे थे। बताते हैं कि आश्रय स्थल में जगह न होने पर पशुओं को असौवा गांव के पास छोड़ने लगे। तभी ग्रामीण आ गए और दोनों गांव के लोगों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
पता चला तो एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गांवों के ग्रामीण कोतवाली आ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। पशुओं को हथेला वाजिदपुर गांव के गो आश्रय स्थल भेजा गया।