पलिया तहसील में प्रदर्शन करते पटिहन के ग्रामीण।
पलियाकलां। इलाके के पटिहन के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सीलिंग व बचत की भूमि दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत में सीलिंग व बचत की करीब 150 एकड़ भूमि खाली पड़ी है। जिसमें गरीब भूमिहीन लाभार्थियों को उक्त खाली भूमि दिलवाई जाए।
जिससे जीविकोपार्जन के लिए वह खेती आदि करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। भूमि दिलवाने की एसडीएम से मांग की। इस दौरान जय सिंह, राधेश्याम, रामनिवास, रामचंद्र, जसपाल, रामआसरे, कामता, रामजीत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद