फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसा बाघ, चारपाई के पास खड़ा देख घबराया ग्रामीण

विज्ञापन
कुंवरपुर गांव के खेत में बाघ के पगचिन्ह।
विज्ञापन
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज जंगल के पास स्थित कुंवरपुर गांव में बुधवार रात बाघ एक घर में घुस गया। घर में चारपाई के पास बाघ को खड़ा देख ग्रामीण के होश उड़ गए। शोर मचाने पर बाघ खेतों की तरफ भाग गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों से बाघ की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कुंवरपुर गांव में बुधवार रात करीब दो बजे जंगल से निकला एक बाघ प्रताप सिंह के घर में घुस गया। बाघ को देख कुत्ते जोर-जोर से भौंकते रहे, लेकिन बाघ आंगन में चारपाई पर सो रहे प्रताप सिंह के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर आंख खुली तो कुछ दूरी पर बाघ को खड़ा देख वह कांप गए, मगर हिम्मत नहीं हारते हुए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर परिजन और पड़ोसी भी जाग जगाए। इसके बाद बाघ घर से खेतों की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वर्जन
कुंवरपुर गांव के एक घर में बाघ के घुसने की सूचना मिली थी। टीम को भेजकर मामले की जांच कराई है। पगचिह्नों के आधार पर गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव तिवारी,रेंजर गोला, दक्षिण खीरी वन प्रभाग।
................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें