फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अधर में लटका सुजईकुंड़ा पुल निर्माण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 19 May 2026 05:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के सुजईकुंड़ा सहित करीब 30 गांवों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को भाजपा नेता कन्हैया वाजपेयी के नेतृत्व में इन गांवों के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिकांत मणि को सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में सुजईकुंड़ा सहित करीब 30 गांवों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब तीन दशक से पुल निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे ग्रामीणों को तब उम्मीद जगी थी, जब शासन से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली और विधायक द्वारा शिलान्यास भी कर दिया गया। लेकिन कुछ दिन निर्माण कार्य चलने के बाद दलदल का हवाला देकर काम बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


निर्माण कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सुजईकुंड़ा, पंडित पुरवा, बिंजहा, भटपुरवा, धारीदासपुरवा समेत करीब 30 गांवों के काफी संख्या में लोग भाजपा नेता कन्हैया वाजपेयी के नेतृत्व में धौरहरा तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने हाथों में पुल निर्माण से संबंधित तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशिकांत मणि को सौंपा। ज्ञापन में जल्द पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि पुल न बनने से बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम शशिकांत मणि ने ग्रामीणों को ज्ञापन शासन तक भेजने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें