फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने पर भड़के ग्रामीणों ने उपकेंद्र को घेरा

Sat, 13 Jun 2015 08:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के दौरान चौपट हुई बसैगापुर क्षेत्र की बिजली-व्यवस्था शुक्रवार की रात फिर बेपटरी हो गई। बिजली लाइनें न बनने से पहले से ही परेशानी झेल रहे ग्रामीण फाल्ट आने पर नाराज हो गए। ग्रामीणों ने रात करीब 10 बजे उपकेंद्र का घेराव किया और बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बसैगापुर उपकेंद्र को 132केवी छाउछ उपकेंद्र से 33केवी लाइन के जरिए बिजली सप्लाई मिलती है। शुक्रवार रात में अचानक गढ़ी उपकेंद्र से गुजरी लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। जिससे बसैगापुर क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बताते हैं कि बिजली न मिलने पर क्षेत्र के करीब 50-60 ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। रात में किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। शनिवार की सुबह लाइन में आए फाल्ट को दुरुस्त किया जा सका। जेई अब्दुल जब्बार ने बताया कि बसैगापुर क्षेत्र में आंधी के कारण टूटी बिजली लाइनों को काफी हद तक दुरुस्त कर लिया गया है।
ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली सप्लाई ठप
शहर के गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े शांतिनगर और सरनापुरम मोहल्ले में लगा 400केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात अचानक फुंक गया, इससे दोनों मोहल्लों में आधी रात के बाद बिजली सप्लाई गुल हो गई। बिजली न मिलने के कारण शनिवार की सुबह पानी के लिए परेशानी हुई। हालांकि जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि क्रेन से नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें