फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की मौत, पत्नी ने दी ठेकेदार के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पति की मौत के बाद एक महिला ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्खारी निवासी रोशनलाल की पत्नी बबिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति गांव के ही ठेकेदार प्रदीप के कहने पर गांव के 11 लोगों के साथ पंजाब में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। उसके पति से 25 जुलाई को बात भी हुई थी।
विज्ञापन

26 जुलाई को पति से बात न हो पाने पर उसने प्रदीप के मोबाइल पर काल की तब प्रदीप ने बताया कि रोशनलाल यहां नहीं है। वह दूसरी जगह काम पर गए हैं। 27 जुलाई दोपहर को प्रदीप ने बताया कि उसके पति की हादसे में मौत हो गई है। पीड़िता ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें