फरधान। थाना क्षेत्र के बरखेरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैया विलियम निवासी जयचंद ने बताया कि वर्ष 2015 में उसने अपनी की बहन सुधा देवी की शादी बरखेरवा गांव निवासी जितेंद्र अवस्थी से की थी। सुधा का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला।
एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला है। मृतका के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी तरह कोई आरोप नही लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद