फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोशाला में अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का हंगामा, एक गोवंश मृत मिला

Tue, 10 Nov 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोहन्ना गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम मितौली संतदास पवार। संवाद
विज्ञापन
मितौली। विकासखंड की ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गोवंशीय पशुओं की देखरेख, खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। गोशाला में पशु के मृत होने व अन्य अव्यवस्थाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसडीएम जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला परिसर में कई गोवंशीय पशु मृत पड़े दिखाई दे रहे हैं। जीवित पशुओं के लिए चारा-पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को गोवर्धन पूजा के सिलसिले में कुछ ग्रामीण गोशाला पहुंचे थे। पशुओं की खराब स्थिति देखकर वीडियो बनाने के साथ ही अधिकारियों को सूचना दी। वायरल वीडियो में एक युवक गोशाला का गेट बंद कर ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास करता दिखा। संबंधित युवक हंसिया लेकर ग्रामीणों को दौड़ते दिखा, जिस पर कुछ युवकों ने उससे हंसिया छीनने का प्रयास किया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीएम मितौली संतदास पवार गोशाला पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि गोशाला में तीन पशु बीमार मिले थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि दो पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। गोशाला में मिली अव्यवस्थाओं की जांच कराई जा रही है। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी लोग लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते यह सब हुआ है।

लोहन्ना गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम मितौली संतदास पवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें